फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लिंटर गिरे, महिला और वृद्ध की मौत

Thu, 17 Jul 2025 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज के गांव नींवरी में बारिश में गिरे मकान का मलबा।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बारिश के दौरान गांव नींवरी व नगला ढाकन में दो अलग-अलग स्थानों पर लिंटर गिरने की घटनाएं हुईं। हादसे में महिला और वृद्ध की मौत हो गई। एक वृद्धा मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव नींवरी निवासी गायत्री पत्नी निहाल सिंह अपनी मां कलावती पत्नी सूरजपाल निवासी तबालपुर कासगंज के साथ घर में सो रही थी। बुधवार की सुबह करीब 6 बजे अचानक मकान का लिंटर भरभरा कर गिर गया। लिंटर गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गायत्री को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से घटना के बारे जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गायत्री की मां कलावती की हालत गंभीर है, उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया।दूसरी घटना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला ढाकन में हुई। गांव में विजयपाल के बरामदे का लिंटर भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर विजयपाल (75) की मौत हुई। मृतक के पुत्र अजब सिंह ने बताया कि लिंटर गिरने की आवाज सुनकर वह जाग गए और बरामदे की ओर दौड़े पड़े। पड़ोसियों की मदद से मलबे को हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान विजयपाल की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान और लेखपाल के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें