फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनबोझ में युवकों के शव पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली के करंट लगने से हुए हादसे में जान गंवाने वाले गांव मैनबोझ निवासी दो युवकों के शव रविवार देर रात गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। सोमवार की सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में चीख पुकार मची हुई है। दो घायलों का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मैनबोझ निवासी अंकेश (28) रविवार की दोपहर टीनशेड लेकर जा रहा था। उसके साथ विवेक (24) अंकित, उमेश और राजीव भी टीनशेड पकड़ कर ले जा रहे थे। प्राइमरी स्कूल के पास हाईटेंशन लाइन की झूलती लाइन की चपेट में आने से पांचों युवक झुलस गए थे। मेडिकल कॉलेज सैफई में अंकेश और विवेक को मृत घोषित कर दिया गया था।
रविवार को इटावा में पोस्टमार्टम के बाद देर रात दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। अंकेश की पत्नी बबली और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं विवेक के घरवाले भी शव देख बेसुध हो गए। सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे शवों का अंतिम संस्कार किया गया। अंकेश को उसके भाई अंकित और विवेक को भाई लालू ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें