फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलिंग नहीं थी, पुलिया से रजबहा में गिरी मासूम

Mon, 02 Sep 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी)। माता-पिता के साथ बाइक से फिरोजाबाद जा रही एक दो साल की मासूम कस्बा में रेलिंग विहीन पुलिया से नीचे रजबहा में जा गिरी। पिता ने तुरंत ही रजबहा में छलांग लगा दी और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव इंद्रई निवासी आशीष कुमार सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनपुर स्थित ससुराल पत्नी को लेने के लिए आए थे। शाम के समय पत्नी कौशल्या बेटी लक्ष्मी और दो वर्षीय अर्चिता के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे थे। कस्बा के गोलचक्कर के आगे नहर पुल के पास कुसियारी माइन पर बाइक फिसल गई और मासूम रजबहा में जा गिरी। बच्ची को रजबहा में गिरता देख पिता आशीष ने छलांग लगा दी। बच्ची को सकुशल बाहर निकाल कर ले आए। लोगों का कहना है कि रेलिंग विहीन पुलिया पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें