फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीडीए जागरुकता अभियान में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

Mon, 02 Sep 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नीवलपुर में छात्र नौजवान पीडीए जागरुकता अभियान में बैठक का आयोजन हुआ। सदस्यता अभियान एवं संगठन की मजबूती पर मंथन किया गया। सपा लोहिया वाहिनी व युवजन सभा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी अध्यक्ष शाहरुख़ राज ने कहा कि युवाओं के सम्मान की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक युवा नेता हैं। वह युवाओं के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। युवजन सभा अध्यक्ष ब्रजेश पहलवान ने कहा समाजवादी सदयस्ता अभियान चल रहा है इसमें लोगों को जोड़कर सदस्य बनाया जा रहा है। इसे तेज करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जगवीर सिंह, ध्रुव यादव, राहुल कुरैशी, शीलू भगत, देवेश यादव, राहुल यादव, राहुल जाटव, विक्की सक्सेना, राहुल, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें