फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहीं मिली बिजली, गाड़ी की लाइट से चली इमरजेंसी

Sat, 17 May 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं लगातार बिगड़ती जा रही हैं। शुक्रवार की रात अस्पताल की इमरजेंसी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जनरेटर की सप्लाई भी नहीं दी गई। इसके चलते यहां मौजूद ईएमओ ने अपनी गाड़ी की लाइट जलाकर इमरजेंसी सेवा सुचारू रखी। गर्मी से मरीजों और तीमारदारों को परेशान देखा गया। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में जिम्मेदार लोगों की लापरवाही से मरीजों और तीमारदारों के साथ डॉक्टर और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते यहां आए दिन समस्याएं खड़ी हो रही हैं। शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे यहां की बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। करीब आधा घंटे बाद यहां लगा इन्वर्टर भी जवाब दे गया इससे इमरजेंसी में अंधेरा छा गया। पहले तो इमरजेंसी स्टाफ ने मोमबत्ती जलाकर काम चलाना चाहा लेकिन इससे भी काम नहीं चला तो ईएमओ की ड्यूटी कर रहे मेडिकल ऑफीसर ने अपनी गाड़ी को मुख्य गेट पर लगाकर उसकी लाइट जलाई। करीब तीन घंटे तक उन्होंने अपनी गाड़ी चालू रखी और उसके प्रकाश से जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चालू रखी। यही नहीं शनिवार को दिन में ओपीडी के समय भी लाइट जाने पर करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा रहा। इससे 45 डिग्री तापमान के बीच डाॅक्टर और मरीज परेशान रहे। ओपीडी में डाॅक्टर मरीजों को उपचार नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें