फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोहनपुरा मटर मंडी में जाम के दौरान हुई नोंकझोंक

Fri, 24 Feb 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुरा मटर मंडी में इन दिनों हरी मटर की आवक का दबाव है। जिसके कारण बड़ी संख्या में वाहन मटर की फली लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। सड़क के किनारे वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय जाम के कारण एक ट्रैक्टर चालक व रोडवेज बस के ड्राइवर में नोंकझोंक हो गई। बाद में लोगों ने मामला शांत करा दिया।बृहस्पतिवार को दोपहर से देर सायं तक बार बार जाम लगने का सिलसिला बना रहा। पुलिसकर्मी भी जाम खुलाने की मशक्कत में जुटे नजर आए। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण यह स्थिति लगातार बनी हुई है। मोहनपुरा मटर मंडी का संचालन सड़क के किनारे खेतों में होता है। ऐसी स्थिति में सड़क किनारे ही वाहन खड़े रहते हैं। कासगंज-मथुरा मार्ग पर मटर मंडी संचालित होने से ट्रैफिक का भी दबाव अधिक रहता है। प्रतिदिन 3-4 घंटे तक मंडी पर जाम के हालात बनते हैं। जाम की समस्या से निजात के लिए अतिरिक्त पुलिस भी लगाई गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मोहनपुरा पर जाम की समस्या पहले से काफी कम हुई है। अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है। जब किसानों के वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ता है तभी यह समस्या उत्पन्न होती है। जाम न लगे इसके लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं- वीपी गिरी, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें