फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 24 Feb 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बा के एक मोहल्ला से एक किशोरी को अगवा किए जाने की रिपोर्ट पिता ने दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।कस्बा की 15 वर्षीय एक किशोरी 16 फरवरी को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद से वह लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं लगा। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई उसे मोहल्ले का ही रवि, सुभाष, राजकुमार आदि अगवा कर ले गए हैं। जिसकी जानकारी उनके द्वारा पुलिस को दी गई। पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास कर रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें