कासगंज। नगर में शुक्रवार को जमकर होली की मस्ती छाई रही। गली, मोहल्लों और बाजारों में दोपहर बाद तक खूब रंग बरसाया गया। हुरियारों की टोलियां धमाल मचाती रहीं। शुक्रवार को सुबह से ही रंगों की बौछार और होली की मस्ती का सिलसिला शुरू हो गया। घरों की छतों से बच्चे व महिलाएं भी जमकर रंगों का पानी उड़ेल रहे थे। युवाओं की टोलियां तरह तरह के मुखौटे लगाकर बाइकों पर फर्राटा भरती रहीं।
विज्ञापन
सेल्फी लेने का रहा क्रेज : होली पर्व पर सेल्फी लेने का भी क्रेज रहा। आपस में होली खेलने के बाद यादगार के तौर पर लोगों ने सेल्फी ली। साथ ही सोशल मीडिया पर भी ऐसे रंग-बिरंग चेहरे वाले फोटो शेयर किए।