फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष में चले लाठी डंडे

Thu, 27 Jun 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांंव रहूपुरा में मंगलवार की रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडा और ईंट पत्थर चले। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। झगडे़ के दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल गांव पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गांव रहूपुरा निवासी सर्वेश यादव ने गांव निवासी भुवनेश यादव को 50 हजार रुपये उधार दिए हैं। रुपये वापस न दिए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की रात को जब सर्वेश ने अपने रुपये का तकादा किया तो विवाद ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोग एकत्र होने के बाद जमकर लाठी डंडा और ईंट पत्थर चले। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। झगडे़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल देर रात गांव पहुंचा। पुलिस ने मौके से सर्वेश यादव, ऋषभ यादव, भुवनेश सिंह और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। भुवनेश पक्ष के घायल प्रयांशू का मेडिकल कराया गया। अभी तक दोनों ही पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें