दो पक्षों में मारपीट, असलाहे निकले संवाद न्यूज एजेंसीप
भोगांव। बेवर चुंगी के पास बृहस्पतिवार की देर शाम रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। वाहनों से आए लोगों के बीच मारपीट होने लगी और असलहे निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को असलहे सहित पकड़ा। एक पक्ष के लोग माैके से भाग गए।
थाना क्षेत्र में बेवर चुंगी के पास बृहस्पतिवार की देर शाम दो बोलेरो से आए लोगों का आमना सामना हो गए। दोनों पक्ष के बीच रंजिश चल रही है। दोनों पक्ष के लोगों के बीच पहले गाली गलौज हुई। इसके बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग असलहे लेकर आमने-सामने आ गए। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक पक्ष से सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त कुलदीप, सेवानिवृत्त सैनिक अमित कुमार निवासी नगला बहोरी थाना बेवर को एक रिवाल्वर, दो राइफल सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे पक्ष के लोग बोलेरो में बैठ कर वहां से भाग निकले। आरक्षी विनीत कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें कहा है कि अमित कुमार पक्ष की गांव सरैया निवासी दुर्वेश पक्ष से रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकीं हैं। अमित, कुलदीप असलहा का लाइसेंस नहीं दिखा सके। अमित कुमार, कुलदीप कुमार, सुभाष चंद्र दूसरे पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।