फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा की धारा में नहीं है पानी, कैसे कांवड़िए भरेंगे कांवड़

Thu, 22 Feb 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। महाशिवरात्रि पर्व के लिए कांवड़ मेला 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह मेला 8 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। लहरा गंगाघाट पर गंगा की धारा में पानी की कमी है। केवल एक फीट पानी की उपलब्धता है। इसमें श्रद्धालु न तो गंगा स्नान कर पाएंगे और न कांवड़े भरना आसान होगा। ऐसी स्थिति में घाट के लोग और मेले के दुकानदार चिंतित हैं। इतने बड़े मेले को लेकर प्रशासन की उदासीनता से लोगों में नाराजगी है। मेले के लिए पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं की भी भावनाएं आहत होंगी।दरअसल, लहरा गंगा घाट का कांवड़ मेला प्राचीन समय से संचालित है। इस यह मेला 25 फरवरी से शुरू होगा। प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश, राजस्थान व गृह राज्य के लाखों कांवड़िए यहां से महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए कांवड़ में गंगाजल लेकर जाते हैं। पानी नहीं होने से लहरा गंगाघाट पर कांवड़ की दुकानें संचालित करने वाले लोगों एवं पुरोहितों में अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश है और वे प्रशासन की उदासीनता को इसका प्रमुख कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें