फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तापमान में नहीं मिली राहत, गर्मी से हाल बेहाल

Mon, 17 Jun 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सुबह से ही सूर्य देव की तपन ने लोगों को बेहाल कर दिया। 46 डिग्री तापमान के बीच जब लू चली तो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।सोमवार को सुबह आठ बजे से ही सूर्य देव ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और उमस के बीच घरों में लगे पंखा और कूलर भी दोपहर के सयम राहत देते नजर नहीं आए। दोपहर होते-होते जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले दो दिन से लगातार 46 डिग्री तापमान रहने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। रविवार की रात में भी भीषण गर्मी के कारण लोग चैन की नींद नहीं सो सके। पूरी रात उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को करवट बदलते देखा गया। अगले दो दिनों तक मौसम विभाग के अनुसार किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं है। मंगलवार और बुधवार को भी तापमान 44 डिग्री के आस-पास रहने की आशंका है।
विज्ञापन




धान की नर्सरी पर संकट
तेज धूप और गर्मी के कारण किसान धान की नर्सरी की बुवाई नहीं कर पा रहा है। जिन लोगों ने धान की नर्सरी की बुवाई कर भी दी है वो तेज धूप के कारण सही से अंकुरित नहीं हो रही है। ऐसे में धान की फसल में देरी की संभावना बढ़ गई है। धान की नर्सरी यदि समय से तैयार नहीं होगी तो धान की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। किसान धान की फसल को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें