बेवर। नगला परम निवासी ट्रक चालक की गर्मी में जान चली गई। गर्मी से परेशान चालक के सीने में अचानक दर्द हुआ और कुछ ही देर में मौत हो गई। चालक ट्रक में चायपत्ती लेकर वारणसी गया था। गांव नगला परम निवासी अवनीश कुमार (45) ट्रक चलाकर पत्नी व चार बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। ट्रक में कोलकाता से चाय पत्ती लाद कर बनारस सप्लाई देने गया था। रविवार शाम वाराणसी के लंका मैदान में भीषण गर्मी से परेशान होकर आराम करने लगा। अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और अचेत हो गया। पुलिस गंभीर हालत में अवनीश को अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर जैसे ही गांव नगला परम पहुंची तो परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए बनारस के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार देर शाम शव गांव आने की बात कही जा रही है।