फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं है बाल रोग विशेषज्ञ

Fri, 11 Apr 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चों का उपचार करते बाल रोग बिशेषज्ञ डॉ. कैलाश बाबू।
विज्ञापन
कासगंज। जिले के सात ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर एक भी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ऐसे में बच्चों के बीमार पड़ने की स्थिति में उन्हें सहज-सुलभ इलाज आसानी से मिलना मुश्किल है। मजबूरन अभिभावक उन्हें जिला अस्पताल अथवा निजी चिकित्सकों के पास ले जाते हैं। औसतन प्रतिदिन 300 बच्चे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जाते हैं। जनपद में ब्लॉक स्तर पर सात स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं। इन पर पर्याप्त चिकित्सक की कमी है। सबसे अधिक दिक्कत बाल रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से होती है। बच्चे बुखार, सांस, डायरिया सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने पर वहां बच्चाें के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक के नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लगती है। वे जिला अस्पताल जाते हैं तो समय अधिक लगता है। वहां भी इलाज कराना आसान नहीं है। बाल रोग विभाग में लंबी कतार रहती है जिससे इलाज मिलने में काफी समय लग जाता है। सीएमओ डाॅ. राजीव अग्रवाल का कहना है कि जिले के किसी भी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती है, जहां बच्चों का इलाज होता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी चार पद चल रह रिक्त:
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के चार पद रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड के लिए तीन, महिला अस्पताल के लिए एक तथा ओपीडी के लिए दो पद स्वीकृत हैं। इनमें से मात्र दो बाल रोग विशेषज्ञ ही जिला अस्पताल में तैनात हैं। चिकित्सकों की कमी से जिला अस्पताल में भी बच्चों के इलाज में दिक्कत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें