बाह: कलश यात्रा के बाद रवीता शास्त्री ने किए प्रवचन
बाह। मंगल कलश यात्रा के बाद बाह के बिक्रमपुर गांव में व्यासपीठ पर विराजमान रवीता शास्त्री ने भागवत कथा पर प्रवचन करते हुए कहा कि कथा को पांचवां वेद कहा गया है, जिसे पढ़ और सुन भी सकते हैं। कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं।
सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्व पापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई दूसरा साधन नहीं है इसलिए मनुष्य को व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा सुनना चाहिए क्योंकि भागवत कथा से बड़ा कोई सत्य नहीं है। इससे पूर्व कलश यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा की गई। परीक्षत मनोज कुमार यादव, कुसुम देवी, यज्ञपति खेलन सिंह यादव, विद्या देवी ने लोगों से भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।