सलमान खान की अपकमिंग मूवी लवरात्रि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नए संगठन 'हिन्दू है आगे ने इसका विरोध किया है।
हिंदू ही आगे संस्था के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आगरा में सिने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एमजी रोड पर प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।
महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गोविंद पाराशर ने बताया कि सलमान खान की फिल्म लवरात्रि को नवरात्र के अवसर पर रिलीज करने कार्यक्रम है।