फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीएस में है बेहतर भविष्य, बढ़ रहे हैं अवसर

विज्ञापन
सीएस के कार्यक्रम में जानकारी देते वक्ता। अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया एनआईआरसी के नेहरू नगर स्थित कार्यालय में कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि सीएस में बेहतर भविष्य है और इसमें तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। आगरा चैप्टर के चेयरमैन सीएस अनुज अशोक ने विद्यार्थियों को ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, पेटेंट, डिजाइन पंजीकरण के बारे में बताया। क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीएस शिखर गोयल और कंपनी सचिव सीएस बसंत कुमार चतुर्वेदी ने भी विद्यार्थियों को सीएस में बढ़ते अवसरों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने कई प्रश्न भी पूछे। 25वीं रैंक प्राप्त करने वाली हर्षिका अग्रवाल को ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में सीएस निमिषा तयाल, सीएस नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सीएस के कार्यक्रम में जानकारी देते वक्ता। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें