फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मदार दरवाजे पर क्लीनिक में घुसकर नकदी चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए

Sun, 22 Sep 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
चिकित्सक की दुकान से चोरी करने के बाद भागता चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद। - फोटो : चिकित्सक की दुकान से चोरी करने के बाद भागता चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद।
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मदार दरवाजा पर शनिवार की दोपहर एक क्लीनिक में घुसे दो चोर ने गोलक से 11 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों को देख जब कंपाउंडर ने शोर मचाया तो चोर बाइक को वहीं खड़ा छोड़कर भाग गए। दोनों चोर आश्रम रोड पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। चिकित्सक की ओर से सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े लूट, चोरी की घटनाएं अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही करहल रोड स्थित एक एटीएम से लाखों रुपये की नकदी निकाले जाने की वारदात भी अंजाम दी थी। कोई कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौंसले बुलंद हो चुके हैं। शहर के मदार दरवाजा निवासी चिकित्सक विमल कुमार शनिवार की दोपहर अपने क्लीनिक पर मरीज देखने के बाद खाना खाने के लिए घर चले गए थे। कंपाउंडर भी अंदर वाले कमरे में जाकर आराम कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो चोर क्लीनिक के अंदर
दाखिल हुए और चिकित्सक की टेबल में बनी दराज से करीब 11 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इस दौरान कंपाउंडर ने चोरों को देख लिया और शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से चोर अपनी बाइक को क्लीनिक के बाहर ही खड़ा छोड़ कर भाग निकले। भाग रहे चोर आश्रम रोड पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। चिकित्सक ने घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें