सीसीटीवी कैमरे में कैद युवती से मोबाइल छीनने वाले चोर। स्रोत वीडियो ग्रैब
मैनपुरी। शहर में रविवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाश घर के पास टहल रही युवती का मोबाइल छीन कर भाग गए। शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वारदात कर भागे रहे बदमाश मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोग दहशत में हैं। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र में गोला बाजार निवासी आरती पाल रविवार की सुबह घर के पास टहल रही थीं। तभी उनकी बहन का फोन आया और बात करने लगीं। इस दौरान पुलिया के पास पीछे से एक बाइक पर आए बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। अचानक हुई वारदात से युवती सहम गई। संभलते हुए उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश नजरों से ओझल हो चुके थे। सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात अपराधियों की सक्रियता साबित करने वाली है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।