फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक लैब के डिप्टी डायरेक्टर के घर चोरी, ये कीमती सामान ले गए चोर

Wed, 07 Feb 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेसक अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
thief - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में मंगलवार रात को दो स्थानों पर चोरों ने लाखों की चोरी की। ताजगंज की राम रघु एग्जोटिका कॉलोनी में वाराणसी में फोरेंसिक लैब के डिप्टी डायरेक्टर के घर के ताले तोड़ दिए। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य घर के ताले तोड़कर चोरी की। एक घर में घुसने का प्रयास किया। परिवारीजनों के शोर मचाने पर चोर भाग गए। थाना सदर की जनता कॉलोनी में एक परिवार शादी में गया था। चोर ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी ले गए। 

राम रघु एग्जोटिका कॉलोनी, कहरई, थाना ताजगंज निवासी डॉ. आलोक शुक्ला फोरेंसिक लैब, वाराणसी में डिप्टी डायरेक्टर हैं। उनका परिवार वाराणसी गया हुआ था। चोरों ने उनके घर की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन

वहीं इसी कॉलोनी में मसाला कारोबारी भानू प्रताप सिंह का घर है। वह गाजियाबाद में रहकर कारोबार करते हैं। चोरों ने उनके मकान में प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी के ताले तोड़ दिए और नकदी व सामान की चोरी कर ली। 

इधर अनूप भट्टाचार्य के घर में भी छत के रास्ते से प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। छत से आवाज आने पर परिवारीजन जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर चोर भाग खड़े हुए। 

कॉलोनीवासियों का कहना था कि कॉलोनी में दिन में एक गार्ड रहता है, जबकि रात के समय दो गार्ड रहते हैं। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

यहां भी की चोरी

वहीं सदर थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वार्टर स्थित जनता कॉलोनी निवासी शिव कुमार शर्मा की भतीजी की मंगलवार को रामबाग में शादी थी। वह शादी में गए हुए थे। घर में ताला लगा था। 

देर रात घर लौटकर आए तो ताले टूटे पड़े थे। चोर चार तोला सोने के जेवरात और 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें