फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मैनेजर के घर में की चोरी, गैंग से पुलिस की हुई मुठभेड़; एक को लगी गोली

Sun, 19 Jan 2025 09:50 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शनिवार सुबह गश्त के दौरान नगला देवजीत पर तीन बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस को देखकर उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नेमिनाथ मेडिकल कॉलेज के मैनेजर सुबोध सुदान के घर में 13 जनवरी को हुई चोरी के तीन आरोपियों को एसओजी ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को गोली लगी है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौैला क्षेत्र में रहने वाले मैनेजर सुबोध का परिवार दिल्ली गया था। चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी सहित अन्य सामान चोरी किया था। इसके बाद से ही पुलिस टीमें घटना के खुलासे में लगी थीं।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि शनिवार तड़के गश्त के दौरान नगला देवजीत पर तीन बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस को देखकर उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर जवाबी फायर करते हुए पुलिस ने इटावा के पछायगांव निवासी अभिषेक उर्फ टाइगर, नगला भालचंद, एत्माद्दौला निवासी रजत कुशवाह व नगला रामबल के आशु ठाकुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस की गोली से टाइगर का पैर जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मैनेजर के घर में चोरी करने की वारदात को कबूल किया। उनके पास से चोरी के साढ़े तीन लाख रुपये, जेवर आदि बरामद किए हैं। आरोपियों ने चेन लूटने की वारदात भी कबूली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें