फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में चोरी की बड़ी वारदात: किसान के घर चोरों का धावा, आठ लाख की नकदी और 15 लाख के जेवरात ले उड़े चोर

Fri, 04 Apr 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ग्रामीण इलाकों में चोरों का गैंग फिर सक्रिय हो गया है। कागारौल थाना क्षेत्र में इस गैंग ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
आगरा में चोरी की बड़ी वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के मसेल्या गांव में चोरी की बड़ी वारदात हुई। यहां चोरों ने किसान के घर में धावा बोल दिया। घर के ताले तोड़कर आठ लाख की नकदी, 15 लाख के जेवर के साथ लाइसेंसी राइफल भी चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए।  
विज्ञापन




मसेल्या निवासी सुभाष चंद पुत्र प्रेम सिंह के घर को बीती रात चोरों ने निशाना बना डाला। घर में पति पत्नी दूसरे कमरे में सोये हुए थे। चोर पीड़ित के घर में दीवार पर चढ़कर रात तक़रीबन 1 से 3 बजे के बीच में घुस गए। पूरे मकान खंगाल डाला। चोरों ने घर के संदूक में रखी लाइसेंसी रायफल, सोने चांदी के आभूषण और नगदी चुरा ली। इसके बाद सीढ़ियों के रास्ते छत से होकर घर के पीछे खेत से होकर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब परिवार के लोग जागे। घर में बिखरा पड़ा सामान देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित चन्द्रवीर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर में अकेले रहते हैं। वे चार भाई हैं। बड़े भाई जुगेंद्र सिंह दुधाधारी स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। एक भाई सोलर पैनल की ठेकदारी करतें हैं। तीसरे नम्बर के भाई एसबीआई बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें