फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अधिकारी भले ही सुरक्षा के दावे कर रहे हैं। लेकिन कोतवाली क्षेत्र में हकीकत कुछ और ही है। दिसंबर माह में एक दरोगा और स्वास्थ्य कर्मी के घर से लाखों रुपया के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अभी भी अनसुलझी है। चोरों को पकड़ना तो दूर पुलिस कोई सुराग तक नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर रोड निवासी जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी जुगल किशोर के घर में 12 दिसंबर की रात चोरों ने कमरे के ताले तोड़ कर लाखों रुपया के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। उक्त घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की थी। अवाबाग कॉलोनी निवासी अशोक सिसौदिया वर्तमान में एलआईयू शाखा झांसी में तैनात हैं। 19 दिसंबर की रात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ कर करीब 10 लाख से अधिक के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी थी। उक्त घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है। उक्त दोनों ही वारदात अभी तक अनसुलझी हैं, खुलासा न होने से जहां पीड़ित परेशान हैं, पुलिस का हाल ये है कि कागज में गुडवर्क दिखाते हुए वारदातों के खुलासे को लेकर कोई दिलचस्पी नजर नहीं आ रही है। हालांकि अधिकारी लगातार पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था का दावा करने से बाज नहीं आते, लेकिन हकीकत जनता से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें