फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान की छत काटकर की चोरी, गल्ले से नकदी ले उड़े चोर; पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

Sun, 05 Apr 2026 12:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

व्यापारी रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान की छत काटकर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चंदन में स्थित एक प्रोविजन स्टोर में शुक्रवार की रात चोरों ने छत काटकर लाखों रुपये के सामान और नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


नगला चंदन निवासी चौब सिंह बघेल ने पुलिस को बताया कि आगरा-जलेसर रोड पर उनकी दुकान है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान की छत काटकर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। 

साथ ही गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये भी चोरी किया था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें