वृंदावन पुलिस की गिरफ्त में दो चोर और बरामद सामान
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पुलिस ने गुरुकुल विश्वविद्यालय के पास झाड़ियों से दो चोरों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक चोर पुलिस को गच्चा देखकर भाग खड़ा हुआ। सीओ सदर रमेश तिवारी और कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पकड़े गए चोर सागर निवासी गांव तमेरो, कोसी और जितेंद्र उर्फ कालिया निवासी गोल पहाड़िया तिगरा रोड ग्वालियर हैं। दोनों वर्तमान में वृंदावन में रह रहे हैं।
इनका एक साथी शिवम निवासी गांव खरगू, हाथरस है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इनके पास से लैपटॉप, सिलिंडर, बैटरी, एलईडी बरामद हुआ। उधर, पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे गजेंद्र उर्फ गज्जू निवासी उसफार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से तमंचा और नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए लुटेरे पर वृंदावन, सदर बाजार, रिफाइनरी, कोतवाली, हाईवे में कई मामले दर्ज हैं। संवाद