फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के आरोपी फरार घोषित, नोटिस लगाए

Tue, 10 Dec 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे 4 आरोपियों के घर फरारी के नोटिस जारी किए। मुनादी कर बताया कि अगर न्यायालय हाजिर नहीं होंगे तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। हन्नूखेड़ा चौकी प्रभारी मनवीर सिंह ने बताया कि छलिया उर्फ इरफान बंजारा निवासी चमन नगरिया डेरा बंजारा मैनपुरी रोड अलीगंज जनपद एटा, शौकीन खान, अरमान खान, गोरा खान निवासी रीछपुरा चोरी के मामले में वांछित चल रहे हैं। न्यायालय ने सभी को फरार घोषित किया है। मंगलवार को सभी आरोपियों के घर पर नोटिस लगाए गए। मुनादी कराते हुए न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई किए जाने की सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें