फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Tue, 19 Aug 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव विघरई स्थित शराब ठेके में 1 अगस्त की रात चोरी के दो आरोपियों से सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पावर हाउस के पास मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। मौके से पुलिस ने चोरी की गई शराब, तमंचा कारतूस आदि बरामद किए हैं। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना दन्नाहार वीरेंद्र पाल सिंह सोमवार रात को पावर हाउस के पास गश्त कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को आता देख रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में बाइक सवार एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा सवार अंधरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
पूछताछ पर पकड़े गए बाइक सवार ने अपना नाम शिशुपाल निवासी गांव गोकुलपुर, कुरावली बताया। उसने भागे हुए साथी का नाम अभिषेक बताया है। उन लोगों ने ही विघरई स्थित शराब ठेका से चोरी की वारदात अंजाम दी थी। उसके कब्जे से चोरी की शराब, तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ सिटी ने बताया कि शिशुपाल पर कुरावली, एटा आदि थानों में करीब सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें