पार्टी देने से मना किया तो मोहल्ले के युवकों ने रास्ते में घेर कर युवक की डंडे-बेल्टों से पिटाई कर दी। आरोपी 15 दिन पूर्व भी मारपीट कर चुके थे। शिकायत के बाद पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला मिश्राना निवासी मौलिक चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को वह सब्जी लेने बाजार जा रहा था। रास्ते में कटरा मोहल्ला डॉक्टर कपूरी वाली गली के पास सुदक जैन ने उसे रोक लिया। अपने साथी सुमित सक्सेना, अभिषेक यादव, प्रिंस दीक्षित, मोनू, देवांश आदि के साथ उसे डंडे और बेल्टों से पीटा। लोगों के जुटने पर आरोपी वहां से चले गए। मौलिक ने बताया कि आरोपी उस से रुपरे और पार्टी मांगते हैं। 15 दिन पहले भी आरोपियों ने उसे पीटा था। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया। आरापियों के विरुद्ध बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।