फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लकड़ी लदे ट्रक में घुसी कार, लगी भीषण आग

Tue, 18 Jun 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

एक कार सोमवार देर रात अचानक आगे चल रहे लकड़ी लदे ट्रक में जा घुसी। चालक करीब एक किलो मीटर तक जलती कार को खींचता हुआ ले गया। गनीमत रही कि कार सवार लोग पहले ही उतर गए। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। भीषण आग में कार पूरी तरह से जल गई। समय रहते ट्रक में रखी लकड़ियों की आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे मैनपुरी रोड पर ढावा के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे लकड़ी लदे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शॉर्ट सर्किट से वायरिंग ने आग पकड़ ली। घटना के बाद चालक और वैगनआर में बैठीं सवारियां बाहर निकल गईं। अंधेरा अधिक होने से चालक को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। वह ट्रक लेकर आगे बढ़ गया। करीब एक किलो मीटर तक ट्रक जलती हुई गाड़ी को लेकर दौड़ता रहा। इस दौरान कार में लगी आग भीषण रूप ले चुकी थी और ट्रक में लदी लकड़ियों को भी चपेट में ले लिया था। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू कर लिया गया। ट्रक में लदी लकड़ियां जलने से बच गईं, लेकिन कार पूरी तरह से जल गई। करहल क्षेत्र में हुई यह घटना मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें