मैनपुरी। राधारमन रोड स्थित पाल नगर में शनिवार की रात युवक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव घुटारा निवासी 25 वर्षीय नीटू शहर के राधारमन रोड स्थित पाल नगर स्थित मकान में रह रहा था। रक्षाबंधन पर पत्नी मायके गई थी। शनिवार की देर रात किसी कारण के चलते नीटू ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह जब परिजन ने शव फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई।