फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये का तीन गुना करने का दे रहे थे लालच, युवक ने टप्पेबाज को पहुंचाया जेल

Mon, 05 Nov 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
युवक ने नकली नोट के साथ धोखेबाज को भी पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के सदर के कैंट क्षेत्र में एक युवक को टप्पेबाजों ने अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। उसे एक लाख रुपये के बदले तीन लाख रुपये देने का लालच देने लगे। युवक को शक हो गया। उसने उनका बैग चेक करने की कोशिश की। इस पर टप्पेबाज भागने लगे। उसने एक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस आ गई।

विज्ञापन

 
कागारौल निवासी रविंद्र का भाई सेवला में रहता है। उसको रुपयों की जरूरत थी। इसलिए रविंद्र रविवार दोपहर एक लाख रुपये लेकर भाई के घर जा रहा था। वह खेरिया मोड़ आया। यहां से आगरा कैंट होता हुआ पैदल सदर की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे दो युवक मिल गए।
 
युवकों ने रविंद्र से कहा कि उनके पास लाखों रुपये हैं। मगर, बैंक में जमा नहीं कर पा रहे हैं। अगर, वह एक लाख रुपये दे देगा तो वह उसे तीन लाख रुपये दे देंगे। युवकों ने अपना बैग खोलकर भी दिखाया। उसमें 100-100 रुपये की गड्डी दिखाई दीं। इसी बीच युवकों के तीन साथी और आ गए। इनमें से एक युवक तीन गुने रुपये लेकर चला गया। यह देखकर रविंद्र भी तैयार हो गया। हालांकि उसे शक हो गया।
विज्ञापन

 
रविंद्र ने पूछताछ शुरू कर दी। बैग में रखी रकम ठीक से दिखाने को कहा। युवकों ने मना कर दिया। इस पर विवाद हो गया। रविंद्र ने एक को पकड़ लिया।उसके साथी उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच पीआरवी आ गई। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया। तीन युवक भाग निकले। पुलिस ने एक को पकड़ लिया। लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले आई।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि आरोपी सोनी उर्फ सोनपाल निवासी पलवल है। उसके दो साथी पलवल के रहने वाले हैं। एक शाहगंज का है, जबकि पांचवें के बारे में पता नहीं चल सका है। गैंग लोगों के साथ ठगी करता है। लोगों को बातों के जाल में लेकर लूटता है। कागज पर सौ-सौ रुपये के नोट की फोटो कापी कर रखी है।  

शहर में टप्पेबाजों की कई वारदात हो चुकी हैं। कभी नोटों की गड्डी दिखाकर महिलाओं से गहने उतरवा लेते हैं तो कभी पुलिस कर्मी बनकर लूटते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें