फोटो 11 छिबरामऊ से दंडवत यात्रा पर निकला युवक। संवाद
- फोटो : दबरई स्थित नियम उल्लघंन करने में चालान कराते टीआई महेश सिंह। पुलिस स्रोत
घिरोर। जिला कन्नौज के छिबरामऊ से प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए दंडवत यात्रा पर निकला युवक मंगलवार को घिरोर पहुंचा। घिरोर में लोगों ने युवक का सम्मान किया। छिबरामऊ के संजय पाल ने लगभग 250 किलोमीटर की दंडवत यात्रा वृंदावन धाम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए छिबरामऊ के गंगेश्वर नाथ मंदिर से शुरू की है। 28 दिन पहले शुरू की गई दंडवत यात्रा पर मंगलवार को संजय पाल सहयोगी देव दुबे के साथ दंडवत प्रणाम करते हुए घिरोर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दंडवत यात्रा लगभग ढाई महीने में पूरी होने की संभावना है।