पंखे का तार लगा रहे युवक को लगा करंट, मौत
गढिय़ा आलमगीर में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाहल। गांव गढिय़ा आलमगीर में शनिवार की शाम पंखे के तार लगाते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव गढिय़ा आलमगीर निवासी सुनील कुमार (32) शनिवार को घर पर था। उसने पंखा चलाने के लिए तार लगाया। अचानक तार में प्रवाहित करंट की चपेेट में आकर वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक द्वारा मना करने के बाद परिजन ट्रॉमा सेंटर फिरेाजाबाद ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शव लेकर परिजन घर वापस आ गए।