फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विक्रमपुर में चारपाई पर सो रहे वृद्ध को मारी गोली

Sun, 25 Jun 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमपुर में चारपाई पर सो रहे वृद्ध को मारी गोली
विज्ञापन

प्रधान का प्रतिनिधि गिरफ्तार, औंछा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
औंछा (मैनपुरी)। गांव विक्रमपुर में शनिवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक वृद्ध को प्रधान प्रतिनिधि ने गोली मार दी। कमर के निचले हिस्से में गोली लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर शेष आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी मेघ सिंह (60) शनिवार की रात को घर के बाहर बने चबूतरे पर चारपाई डाल कर सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे घर के सामने एक सफेद रंग की कार खड़ी नजर आई। मेघ सिंह कार को देखने के बाद लघुशंका करने चले गए। इसके बाद दोबारा चारपाई पर ले गए। तभी मौका पाकर कार से उतरे प्रधान प्रतिनिधि प्रवीन कुमार ने उन पर गोली चला दी। गोली मेघ सिंह की कमर के नीचे हिस्से में लगी और वह घायल हो गए। गोली चलने की आवाज और वृद्ध की चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण आ गए। इस बीच आरोपी प्रवीन साथी अन्नूू, सुरजीत के साथ वहां से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें