फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी का रिश्ता तय होने से बौखला गया था युवक

Mon, 06 Jan 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी द्वारा रविवार को आत्महत्या करने के प्रकरण में नया खुलासा हुआ है। किशोरी की उसके परिवार ने शादी तय कर दी थी। 19 जनवरी को उसकी सगाई होनी थी। इसी की बौखलाहट में आरोपी युवक ने उसके फोटो वायरल किए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी पेशे से ड्राइवर है। किशोरी के गांव में ही उसका घर है। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसने बेटी के आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए थे। इसी से आहत होकर बेटी ने रविवार सुबह 10 बजे करीब फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी के पिता पेशे से राजमिस्त्री है। पिता का आरोप है कि गांव का युवक पिछले 6 महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत युवक के परिजन से भी की थी। गांव वाले भी इस बात को जानते हैं। युवक के पास किसी प्रकार से बेटी के फोटो-वीडियो थे, जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देता था। उसके द्वारा तंग किए जाने पर बेटी का रिश्ता कोसमां स्टेशन के पास के एक गांव के युवक से तय किया था। 19 जनवरी को सगाई थी। एलाऊ थाना प्रभारी सविता सेंगर के अनुसार आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।


तमंचे सहित फोटो भी वायरल
आरोपी पर किशोरी के पिता ने हथियार दिखाकर धमकाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को इस संबंध में एक वायरल फोटो भी प्राप्त हुआ है, जिसमें युवक हाथ में अवैध शस्त्र लिए हुए खड़ा है। पुलिस ने उक्त शस्त्र के विषय में भी आरोपी को जेल भेजने से पहले उससे पूछताछ की। शस्त्र बरामदगी होने पर उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम का भी मुकदमा दर्ज करने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें