मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में शनिवार की शाम नामजद लोगों ने एक अनुसूचित जाति के युवक को घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी, लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग गए। उक्त मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सिकंदरपुर निवासी चंद्रपाल बहेलिया मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार की शाम वह घर पर था, तभी किसी रंजिश को लेकर गांव के रहने वाले शादाब और दिलशाद उसके घर में घुस आए, आते ही इन लोगों ने जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर चंद्रपाल को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। शोर शराबा की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। उक्त घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद