फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार युवक ने बैरक पर फेंके पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। मानसिक रूप से बीमार एक युवक ने बुधवार की रात थाना में बनी बैरक पर पत्थर फेंके। पुलिसकर्मियों ने उसे चोर समझ पकड़कर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ अन्य लोगों को भी पकड़ा। जिन्हें बाद में ग्रामीणों के आने के पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला हार निवासी यदुवीर सिंह की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। परिजन के अनुसार इसके बाद से ही वह मानसिक संतुलन खो चुका था। बुधवार की देर रात वह थाना में बनी पुलिस बैरक तक जा पहुंचा, वहां से सामान उठाने के बाद बैरक पर पत्थर फेंकने लगा। पत्थर फेंके जाने की वजह से वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने यदुवीर को पकड़ लिया। उससे पूछा की वह चोर है तो उसने कहा हां वह चोर है। उसकी पिटाई करते हुए पूछताछ की तो उसने दो अन्य लोगों के नाम बताए।
इसके बाद पुलिस नगला हार में दबिश देकर दावत में आए दो लोगों को पकड़ कर थाने ले जाने लगी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो वहां स्थिति बिगड़ने लगी। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सही जानकारी दी गई। पुलिस ने यदुवीर व एक युवक गोविंद को छोड़ दिया। वहीं पकड़े एक युवक मोहित से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें