फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : पत्नी के बारे में टिप्पणी करने पर युवक ने पड़ोसी पर डाला तेजाब, पीड़ित गंभीर...आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Aug 2023 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

घटना के बाद लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। झुलसी हालत में पीड़ित को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
acid attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहामंडी स्थित किदवई पार्क के पास गली रंगरेजन में बृहस्पतिवार रात को पत्नी के बारे में टिप्पणी करने पर युवक ने पड़ोसी पर तेजाब डाल दिया। वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। झुलसी हालत में पीड़ित को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गली रंगरेजान, राजामंडी निवासी 47 वर्षीय दिनेश पाल के साथ घटना हुई। वह रात 9 बजे काम से लौट रहे थे। आरोप है कि किदवई पार्क के पास मोहल्ले का ही सुनील माहौर ने घात लगाकर बैठा हुआ था। वह दौड़ता हुआ। दिनेश पाल पर तेजाब डाल दिया। तेजाब से वह चीखने लगे। इस पर लोग जुट गए।

एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील माहौर पुलिस गिरफ्त में है। पूछताछ में पता चला कि दिनेश और वो मोहल्ले में बैठे हुए थे। तभी दिनेश ने उसकी पत्नी के बारे में टिप्पणी कर दी। इस पर मोहल्ले में उसका मजाक बन रहा था। इससे उसे गुस्सा आ गया था। वह घर गया। तेजाब लाकर डाल दिया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ परिजन की तहरीर पर तेजाबी हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस को प्रत्यक्षदर्शी भी मिले हैं, जिन्होंने यही बताया कि दोनों के बीच मनमुटाव की किसी को जानकारी नहीं थी। उधर, दिनेश के चेहरे और पेट पर तेजाब गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें