फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

करहल गेट चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आरोपी एक किशोरी को अगवा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया, मंगलवार सुबह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी सोमवार रात घर में सो रही थी। तभी आरोपी आकाश उसे अगवा कर ले गया। इस बारे में परिजन को जानकारी हुई तो आरोपी व पुत्री की तलाश शुरू कर दी। देर रात किशोरी आरोपी के चंगुल से निकल कर परिजनों के पास पहुंची। उन्हें बताया कि आरोपी उसे पड़रिया चौराहा के पास किसी स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की बातें सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मंगलवार सुबह परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर आपबीती बताई। चौकी इंचार्ज करहल गेट रवि कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें