मोहल्ला रघुराजपुरी में सोमवार की शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने महिला को गालियां दीं। विरोध करने पर ईंट से सिर में जानलेवा हमला किया। गंभीर हालत में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुराजपुरी निवासी आदित्य श्रीवास्तव की मां सोमवार शाम घर के बाहर गाय को आटा की लोई खिलाने गईं थीं। नशे में धुत होकर आया शनी निवासी मोहल्ला खरगजीत नगर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर ईंट उठाकर महिला के सिर में मार दी। ईंट लगने के बाद लहूलुहान होकर महिला जमीन पर गिर गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज रेलवे गेट विपिन तोमर ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शनी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया।