फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को ब्लेड मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम एक किशोरी के घर पहुंचे शिकोहाबाद निवासी युवक ने खुद को ब्लेड मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने मामला को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन

औंछा गेट चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति सोमवार की शाम घर पर था। तभी शिकोहाबाद का रहने वाला एक युवक घर पर आया। जब परिजन ने परिचय पूछा तो उसने खुद को शिकोहाबाद के गांव नौशहरा निवासी सनी कुमार बताया। परिजन कुछ और पूछते तब तक युवक किशोरी के कमरे में चला गया। कमरे में मौजूद किशोरी से कुछ बात की और दरवाजा बंद कर खुद को ब्लेड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को खून से लथपथ देख किशोरी के परिजन घबरा गए।
पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद पुलिस ने युवक के परिजन से बातचीत की और फिर अचानक से खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक को परिजन के साथ वापस भेज दिया। चौकी इंचार्ज कपिल वशिष्ठ ने बताया कि परिजन ने युवक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। वहीं इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद घायल युवक ने सिपाहियों के सामने ही किशोरी के परिजन को धमकाया। अगर उसकी शादी नहीं कि तो वह किशोरी की जान ले लेगा और खुद भी जान दे देगा। इसके बाद भी पुलिस ने युवक को परिजन के साथ बगैर कार्रवाई जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें