फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने सिर में मार ली ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला अवध नगर में रास्ते के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही एक पक्ष के युवक ने सिर में ईंट मार कर खुद को घायल कर लिया। उसकी मां ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर निवासी राजेश का गौरव से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की शाम दोनों मेें मारपीट हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने दोनों पक्ष झगड़ते रहे। एक पक्ष के गौरव ने सिर में ईंट मारकर खुद को घायल कर लिया। वहां मौजूद उसकी मां ऊषादेवी नेखुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को पकड़ा तो गौरव जीप के नीचे छिप गया। पुलिस गौरव, उसकी मां ऊषा देवी, पत्नी कामिनी व दूसरे पक्ष के राजेश को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने बताया कि चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें