मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लखनीपुर निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव लखनीपुर निवासी अशोक कुमार (40) शराब पीने का आदी था। वह घर में अकेला ही रहता था। बृहस्पतिवार की शाम उसने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद