पिनाहट। कस्बा स्थित मोहल्ला पूरनपुरा में सोमवार की सुबह बबलू (22) का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग घरेलू कलह से परेशान होकर खुदकुशी करना बता रहे हैं।
थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप सिंह ने बताया कि पूरनपुरा निवासी बबलू शव फंदे से लटके होेने की सूचना परिजनों ने सोमवार की सुबह पुलिस को दी थी। इस पर मौके पर जाकर जांच की गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि बबलू का अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। इसी कारण से वह करीब आठ दिन पहले मायके चली गई थी। माना जा रहा है कि इसी घरेलू कलह के कारण युवक ने जान दी है।