ज्योंति। गांव पारहार निवासी युवक ने सोमवार रात घर के कमरे मेें फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
औंछा क्षेत्र के रणधीर सिंह (35) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। सोमवार रात जब परिजन कमरे की ओर गए तो उनका शव फंदे से लटका देख चीख निकल गई। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए। रणधीर के शव को मोर्चरी भेजा गया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। रणधीर ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके।
किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
दन्नाहार। गांव नगला आशा के किसान की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। खेत पर धान की फसल काटने के दौरान हालत बिगड़ी थी, मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया।
गांव नगला आशा निवासी किसान रूप सिंह (50) खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। सोमवार शाम वह खेत पर धान की फसल काटने गए थे। फसल काटने के दौरान अचानक किसान की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर गिर गए। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे, बताया कि किसान की मौत किस वजह से हुई है इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता लग सकेगा।