फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

Fri, 30 May 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के बुढ़ौली गांव में एक युवक ने खेत में पेड़ से फांदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आकाश पुत्र रामबक्श वाल्मीकि के रूप में हुई है। घर में चीख-पुकार मच गई। इस परिवार में 6 माह में तीसरी मौत का मामला है। आकाश की शादी एक साल पहले ही सपना से हुई थी। लगभग छह माह पहले आकाश की भाभी ने गृह क्लेश के चलते फांदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस सदमे से उबरने से पहले ही दो माह पूर्व आकाश के भाई नीतेश ने अपनी पत्नी के वियोग में नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस तरह परिवार में लगातार हुई तीसरी मौत से हर कोई स्तब्ध और दुखी है। शुक्रवार देर रात लगभग 9 बजे आकाश ने खेतों में जाकर एक पेड़ से फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की है इस संबंध में अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें