फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाढ़ से बचाव की तैयारियां समय से की जाएं पूरी

Fri, 30 May 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी के महमूदपुर पुख्ता गंगाक्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम संजीव कुमार ।
विज्ञापन
कासगंज। सदर एसडीएम संजीव कुमार सिंह ने सदर तहसील के महमूदपुर पुख्ता में सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ गंगा की धारा का निरीक्षण किया। दाएं किनारे की ओर गंगा की धारा का दबाव बढ़ा पाया गया। इससे पानी की धारा कटान कर रही थी। एसडीएम ने अभियंताओं को इस धारा को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव की तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।हर वर्ष ही गंगा में उफान आने पर जगह जगह कटान की स्थिति बनती है। गंगा के किनारे जहां कमजोर होते हैं वहां गंगा के उफान से नई धारा बन जाती है। ऐसी स्थिति महमूदपुर पुख्ता में नजर आई। गंगा किनारे के काफी इलाके में अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से भी बातचीत की गई। जिन्होंने कटान कर रही गंगा की धारा को खतरनाक बताया। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तत्काल गंभीरता से कार्य किए जाएं। जिससे किसी भी विषम परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, जूनियर इंजीनियर नरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान महमूदपुर पुख्ता अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें