जगनेर। गांव नगला इमली के 24 वर्षीय गिरीश ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन को घटना का पता काफी देर बाद चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। ममले की जांच हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।