फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैग काटकर 50 हजार रुपये किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे के गांधी चौराहे के पास ठेले से अंगूर खरीदते समय एक ग्रामीण का बैग काटकर 50 हजार रुपये चोरी हो गए। ब्लॉक के गांव उदेरा निवासी विनोद कुमार सोमवार दोपहर 3:30 बजे केनरा बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने गए थे। किसी कारणवश रुपये जमा नहीं हो सके जिससे वह घर लाैट रहे थे। गांधी चौराहे स्थित बस स्टैंड के समीप अंगूर खरीदते समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग में कट मारकर रुपये निकाल लिए। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें