पिनाहट। थाना बसई अरेला के अरनोटा निवासी गोपाल (21) पुत्र मानसिंह ने मंगलवार को घर से 500 मी दूर खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद ले गए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद